Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTraditional Sunday Vrat Celebrated by Women with Devotion in Nirmali

सुपौल: नगर पंचायत निर्मली सहित प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं ने श्रद्धा भाव से किया रविवार व्रत का समापन

नगर पंचायत निर्मली में महिलाओं ने रविवार व्रत का समापन श्रद्धा के साथ किया। महिलाएं तिलयुगा, बिहुल और कोसी नदी के घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुँचीं। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 11 May 2025 05:38 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल: नगर पंचायत निर्मली सहित प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं ने श्रद्धा भाव से किया रविवार व्रत का समापन

निर्मली,निज प्रतिनिधि । नगर पंचायत निर्मली सहित आसपास के प्रखंड क्षेत्रों में रविवार को महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ रविवार व्रत का पारंपरिक रीति से समापन किया।व्रती महिलाएं सुबह-सवेरे तिलयुगा, बिहुल और कोसी नदी के विभिन्न घाटों पर पहुँचीं और विधिवत रूप से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।घाटों पर धार्मिक माहौल देखने को मिला।महिलाएं सिर पर डाला लिए, जिसमें फल-फूल, नारियल, गुड़, चावल, बताशा और विभिन्न पारंपरिक पकवान सजे थे, गंगा जल से सूर्य को अर्घ्य देती नजर आईं। कई जगहों पर महिलाएं भजन-कीर्तन और लोकगीत गाती हुईं भी देखी गईं,जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।इस

व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया।यह पर्व विशेष रूप से सूर्यदेव की आराधना के लिए मनाया जाता है।मान्यता है कि रविवार को व्रत रखने से घर-परिवार में सुख,समृद्धि और आरोग्यता बनी रहती है।व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जल उपवास रखती हैं और शाम या अगले दिन अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं।व्रती महिलाओं ने बताया कि हमलोग व्रत वर्षों से करते आ रहे हैं।ऐसा माना जाता है कि इससे बीमारियाँ दूर होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। खासकर महिलाओं के लिए यह व्रत अत्यंत फलदायक माना गया है।व्रती ने कहा कि यह व्रत हमारी परंपरा का हिस्सा है।पीढ़ियों से महिलाएं इसे करती आ रही हैं। आज भी हम उसी श्रद्धा से यह पर्व निभाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें