अलसुबह हुई झमाझम बारिश, सुबह से धूप-छांव
भागलपुर में पिछले 24 घंटे में रात का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस गिरा। गुरुवार की सुबह शहर में 8 मिमी बारिश हुई। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। मौसम...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 26 June 2025 01:45 PM

भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई तो वहीं गुरुवार की अलसुबह करीब एक बजे शहर में झमाझम बारिश हुई, जिसे भारतीय मौसम विभाग के पैमाने पर आठ मिमी दर्ज किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 जून तक जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के बीच गर्मी व उमस का दौर चलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।