Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSpecial Train for Shravan Mela Bhagalpur to Deoghar Services Announced

भागलपुर: बढ़नी से देवघर चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

भागलपुर से देवघर तक चलने वाली 05028-05027 बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 9 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगी। ट्रेन 05028 बरहनी से 17:30 बजे खुलेगी और 05027 देवघर से 18:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 28 June 2025 12:49 PM
share Share
Follow Us on
भागलपुर: बढ़नी से देवघर चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

भागलपुर। बढ़नी से चलकर गोरखपुर-देवरिया सदर-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर भरगल पटोरी-बांका-बांका तक चलने वाली 05028-05027 बढ़नी-देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन देवघर तक जायेगी। 05028 बरहनी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 9 जुलाई से 10 अगस्त तक (33 ट्रिप) व 05027 देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। 05028 बरहनी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन बरहनी से 17:30 बजे खुलेगी। 05027 देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला विशेष ट्रेन देवघर से 18:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे बढ़नी पहुंचेगी। बढ़नी से देवघर आने के क्रम ट्रेन संख्या 05027 भागलपुर रात 8:53 आयेगी व 9:03 में खुलेगी। यह ट्रेन रात 9:25 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी और वहां से 9:30 में खुलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें