Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSocial Audit Program Conducted at Anganwadi Centers in Banka District

बांका : बांका के आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन

बांका जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं की पारदर्शिता और लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं का मूल्यांकन करना था। कार्यक्रम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 20 June 2025 05:28 PM
share Share
Follow Us on
बांका : बांका के आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन

बांका। बांका जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं की पारदर्शिता, कार्यप्रणाली और लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं का मूल्यांकन करना था। कार्यक्रम के दौरान समुदाय के स्थानीय प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, वार्ड सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। अंकेक्षण में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, टीकाकरण, वजन मापन और समय पर उपलब्ध सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें