किशनगंज: मस्तान चौक पर लगा जाम, लोग परेशान
गुरुवार की सुबह कोचाधामन प्रखंड के मस्तान चौक के पास भीषण जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। यह मार्ग जिले के कई पंचायतों के लिए महत्वपूर्ण है। महानंदा नदी पुल से मस्तान चौक तक एक किलोमीटर...

बिशनपुर, निज संवाददाता। गुरुवार की सुबह कोचाधामन प्रखंड के मस्तान चौक के समीप भीषण जाम लग गई,जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। किशनगंज-बहादुरगंज पथ जिले के कई प्रखंड के दर्जनों पंचायत के सैकड़ों गांव की हजारों की आबादी का जिला मुख्यालय जाने का यह महत्वपूर्ण मार्ग है। बड़ी संख्या में लोगों का इस सड़क से प्रतिदिन आवागमन होता है। गुरुवार की सुबह लगभग 09 बजे के करीब में मस्तान चौक पर भीषण जाम हो गया। महानंदा नदी पुल से लेकर मस्तान चौक से आगे लगभग एक किलोमीटर जाम कई घंटों तक लग गई। इस दौरान महानंदा पुल के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई,जाम क कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खासकर ऑफिस, स्कूल जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मस्तान चौक के समीप हमेशा जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों ने मस्तान चौक के समीप जाम की समस्या के निदान करने की पहल प्रशासन से की है ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।