अररिया : रामानंद मंडल के लोक अभियोजक बनने पर क्षेत्र में खुशी
भरगामा के अधिवक्ता रामानंद मंडल को सिविल कोर्ट में लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। मंडल ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया और क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सांसद...

भरगामा। निज संवाददाता भरगामा निवासी अधिवक्ता रामानंद मंडल को सिविल कोर्ट में लोक अभियोजक (पी.पी.) नियुक्त किए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी है । इधर अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए श्री मंडल ने कहा यह मेरे जीवन का एक गौरवपूर्ण क्षण है। इस उपलब्धि के पीछे प्रखंड क्षेत्र के सभी लोगों का सहयोग और शुभकामनाएं हैं। उन्होंने विशेष रूप से अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह का आभार प्रकट किया । कहा उनके मार्गदर्शन और सहयोग ने मुझे इस मुकाम तक पहुँचने में अहम भूमिका निभाई। इधर जेपी विचार मंच के अध्यक्ष अजय अकेला ने पीपी बनने पर श्री मंडल को बधाई देते हुए कहा रामानंद मंडल न केवल एक कुशल अधिवक्ता हैं ।
बल्कि वे अत्यंत ईमानदार, मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी हैं। विश्वास है कि श्री मंडल अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे । इससे जिले को बेहतर न्याय प्रणाली का लाभ मिलेगा। श्री मंडल को बधाई देने वालों में पूर्व विधायक देमयंती यादव , भाजपा की रेखा भारतीय, जिप सदस्य सह जदयू नेता सत्यनारायण यादव ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह, अधिवक्ता भूप नारायण मेहता , सितांशु शेखर पिंटू , जिप सदस्य नीलम सिंह , किरण देवी , रानी देवी , राजेंद्र मंडल, मुस्ताक खान , समाजसेवी असलम बेग , बंटी सिंह आदि शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।