Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolling for Municipal By-Elections in Bhagalpur Ward 10 Voting Details

भागलपुर : कल सुबह वार्ड 10 में होगा मतदान

भागलपुर में शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक नगर निकाय के उप चुनाव के तहत वार्ड नंबर 10 में मतदान होगा। इसके लिए आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 27 June 2025 01:44 PM
share Share
Follow Us on
भागलपुर : कल सुबह वार्ड 10 में होगा मतदान

भागलपुर। शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक नगर निकाय के उप चुनाव के तहत वार्ड नंबर 10 में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए कुल आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की तैनाती हुई है। दो बूथ को पर्दानशीं वोटरों के लिए रखा गया है। यहां ऐसी महिलाओं की जांच के लिए पांच महिला कर्मचारियों की तैनाती हुई है। सभी आठ मतदान केन्द्रों के लिए बनाई गई पोलिंग पार्टी आज शाम बूथ पर पहुंच जाएगी। स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर स्टैटिक एवं फ्लाइंग मजिस्ट्रेट की तैनाती हुई है।

मतगणना 30 जून की सुबह 8 बजे से होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें