Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNeglect by Municipal Corporation Threatens Ganga s Health Garbage Piling Up at Musahari Ghat

ट्रांसफर स्टेशन में ताला और कलेक्शन सेंटर का चदरा गायब, कूड़ा जा रहा गंगा में

मुसहरी घाट पर लाखों की लागत से बनाया था ट्रांसफर स्टेशन और कूड़ा कलेक्शन सेंटर

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 28 June 2025 01:59 AM
share Share
Follow Us on
ट्रांसफर स्टेशन में ताला और कलेक्शन सेंटर का चदरा गायब, कूड़ा जा रहा गंगा में

भागलपुर, प्रधान संवाददाता। मायागंज अस्पताल के पीछे मुसहरी घाट पर नगर निगम की अनदेखी गंगा की सेहत पर भारी पड़ रही है। दो साल पहले लाखों की लागत से बने ट्रांसफर स्टेशन में ताला जड़ा है। गार्बेज कलेक्शन सेंटर का चदरा गायब हो गया और हालात ऐसे हैं कि यहां जमा हो रहा कूड़ा गंगा में जा रहा है। एजेंसियों के जिम्मे कूड़ा उठाने का काम सौंप नगर निगम महकमा सबकुछ देखकर भी अब तक बेफिक्र रहा। निगम की ये बेफिक्री गंगा के लिए खतरनाक है। अभी ही कूड़ा गंगा में गिर रहा है। इस बीच गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है और संभावित बाढ़ में कूड़े का पूरा ढेर गंगा में समा सकता है।

दो साल पहले तत्कालीन नगर आयुक्त डॉ. योगेश कुमार सागर ने मुसहरी घाट पर ट्रांसफर स्टेशन के साथ गार्बेज कलेक्शन सेंटर बनवाया था। मकसद था कि कूड़े की डंपिंग व्यवस्थित हो और ट्रांसफर स्टेशन से निकलने के बाद सही ढंग से उठाव कर डंपिंग लैंड तक पहुंचाया जा सके। कूड़ा गंगा में न जाए और यहां विसर्जन या अन्य मौकों पर आने वाले श्रद्धालुओं को कूड़े के बीच से न गुजरना पड़े। इसके लिए बकायदा वहां बड़ा प्लेटफार्म तैयार कराया गया था और 30-30 फीट ऊंचे एवं मोटे चदरे से घेराबंदी की गई थी। ट्रांसफर स्टेशन तो कुछ ही दिनों में बंद हो गया और धीरे-धीरे कलेक्शन सेंटर का चदरा भी गायब हो गए। चदरा कैसे गायब हुआ इसपर कोई कुछ जवाब नहीं दे रहे। कुछ निगमकर्मियों का कहना है कि चदरे की चोरी हो गई। बहरहाल यहां यह भी सवाल है कि निगम लाखों रुपए खर्च कर जब संसाधन विकसित करता है तो उसकी देखरेख कैसे और कौन करता है। सबसे अहम है कि एनजीटी के मानदंडों को लेकर भी निगम गंभीर नहीं है। इस हालात में भी गंगा किनारे कूड़े की डंपिंग व्यवस्था बनी हुई है। नगर आयुक्त बोले- अविलंब स्थिति सुधरेगी, गंगा में नहीं जाएगा कूड़ा नए नगर आयुक्त शुभम कुमार ने बताया कि मुसहरी घाट पर अविलंब इस अव्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। किसी भी सूरत में गंगा में कूड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बारे में वह संबंधित शाखा और कनीय अधिकारियों से बात करेंगे और उसकी स्थिति की जांच कराकर तुरंत वहां काम कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें