ट्रैक्टर के धक्के से मां-बेटा घायल
भागलपुर में एक सड़क हादसे में मां सुरेखा देवी (45) और उनका बेटा जयहिंद कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक से अपने पैतृक घर जा रहे थे, तभी एक ट्रैक्टर ने उन्हें ठोकर मार दी। मां की स्थिति...

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सड़क हादसे में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार मां-बेटे को घोघा में एक ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। फिलहाल मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनका एक पैर बुरी तरह से चोटिल हो गया है। जबकि बेटा खतरे से बाहर है। घायलों में सूर्यलोक कॉलोनी बागबाड़ी की सुरेखा देवी (45) और उनका पुत्र जयहिंद कुमार (22) है। दोनों बाइक से घोघा के टपुआ गांव स्थित अपने पैतृक घर गए थे। वहां से लौटने के क्रम में पीछे से ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।