Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsKalash Yatra Celebrated in Viratnagar for Shrimad Bhagwat Katha Purana Week

अररिया : नेपाल के विराटनगर में गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

जोगबनी, हि.प्र.। श्रीमद भागवत कथा पुराण सप्ताह के उपलक्ष्य में विराटनगर में

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 17 March 2025 04:56 PM
share Share
Follow Us on
अररिया : नेपाल के विराटनगर में गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

जोगबनी, हि.प्र.। श्रीमद भागवत कथा पुराण सप्ताह के उपलक्ष्य में विराटनगर में कलश यात्रा निकाली गयी। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल सिटी पैलेस से निकलकर ट्रॉफिक चौक, मेन बाजार काली मंदिर, जलजला मार्ग, न्यूरो मार्ग होते कार्यक्रम स्थल पहुंचा। मैथिली ब्राह्मण महासभा नेपाल जिला कार्यसमिति, महिला कार्यसमिति व युवा कार्यसमिति के संयुक्त बैनर तले निकली कलश यात्रा में जिला कार्यसमिति के अध्यक्ष मनोज मिश्र, बृंदावन निवासी कथावाचक आचार्य पंडित अभिषेक पाठक, मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. भगवान झा, ई. सुधानंद झा, महिला अध्यक्ष प्रीति झा, समाज के सप्तरी और झापा के अध्यक्ष द्वय राघवेंद्र झा, अनिल कुमार झा, जितेंद्र झा, सुभाष झा, संतोष झा, चंद्रकांत ठाकुर, अरुण ठाकुर, रामजी झा आदि सभी कार्यसमिति सदस्य साथ चल रहे थे। इस दौरान विराटनगर का माहौल भक्तिमय बना रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें