फरार दो कुख्यात नक्सली हुए गिरफ्तार
शिकंजा झाझा पुलिस ने छापेमारी के दौरान दोनों को उनके घर से दबोचा भागलपुर

शिकंजा झाझा पुलिस ने छापेमारी के दौरान दोनों को उनके घर से दबोचा भागलपुर से सुल्तानगंज थाना में कई गंभीर मामले हैं उनपर दर्ज झाझा (जमुई), नगर संवाददाता झाझा पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें कुख्यात नक्सली अरविंद यादव का निकटतम सहयोगी नक्सली भलगोडी निवासी विजय यादव और छापा का श्रीराम यादव शामिल हैं। दोनों के खिलाफ भागलपुर के सुल्तानगंज थाना में कई गंभीर मामले में केस दर्ज हैं। छापेमारी में पुलिस ने दोनों को झाझा स्थित उनके घरों से धर दबोचा। झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जमुई के एसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दोनों अपने घर आये हैं। उक्त सूचना पर झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को छापेमारी का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने नक्सली विजय यादव एवं श्रीराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। नक्सली को सुलतानगंज थाना में दर्ज विभिन्न कांडों में भागलपुर जेल भेजा जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस का आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण का प्रयास जारी है। झाझा के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में सुल्तानगंज थाना में उनके द्वारा ही दोनों पर केस किया गया था। कुख्यात की गिरफ्तारी के लिए गठित छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुनि सह थानाध्यक्ष झाझा संजय कुमार, पुअनि क्षैबर राम, गोविन्द कुमार दास व धर्मेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।