Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsJhajha Police Arrest Notorious Maoists Vijay Yadav and Shriram Yadav

जमुई : झाझा पुलिस ने कुख्यात दो फरार नक्सलियों को किया गिरफ्तार

झाझा पुलिस ने कुख्यात नक्सलियों विजय यादव और श्रीराम यादव को गिरफ्तार किया है। उन्हें भागलपुर जेल भेजा गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये दोनों नक्सली अपने घर आए हुए थे। झाझा के अनुमंडल पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 27 June 2025 05:48 PM
share Share
Follow Us on
जमुई : झाझा पुलिस ने कुख्यात दो फरार नक्सलियों को किया गिरफ्तार

झाझा, नगर संवाददाता। झाझा पुलिस ने कुख्यात दो फरार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि जमुई के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुख्यात नक्सली अरबिन्द यादव का निकटतम सहयोगी नक्सली विजय यादव, पिता-रिझन यादव, साकीन भलगोडी तथा श्रीराम यादव, पे० गिरधारी यादव, साकीन छापा, दोनों थाना-झाझा जिला-जमुई अपने घर आया हुआ है। उक्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झाझा को निर्देश दिया गया। तत्पश्चात् अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झाझा के नेतृत्व में झाझा पुलिस द्वारा नक्सली विजय यादव एवं श्रीराम यादव को गिरफ्तार कर सुलतानगंज (भागलपुर) थाना कांड संख्या-45/11. दिनांक-09.03.2011 धारा-121ए/122/124ए/34 भादवि एवं 25 (1-बी) ए/25 (1-ए)/35 आर्म्स एक्ट एवं 10/13 यूएपी एक्ट में भागलपुर जेल भेजा जा रहा है।

छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झाझा, पुनि सह थानाध्यक्ष झाझा संजय कुमार, पुअनि अक्षयबर राम, गोविन्द कुमार दास एवं धमेन्द्र कुमार, झाझा थाना के अलावे सशस्त्र बल, झाझा थाना शामिल थे। झाझा के थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में सुल्तानगंज थाना का उक्त केस उनके द्वारा ही किया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस का अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण का प्रयास जारी है। पुलिस का पूरा मूवमेंट होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें