किशनगंज: कड़ी धूप व भीषण गर्मी से लोग हुए परेशान
किशनगंज में शुक्रवार को सुबह से तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर में हल्की बारिश के बाद तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। उमस के कारण लोग पसीने से तर रहे और घर में भी राहत नहीं मिली। आइसक्रीम और...

किशनगंज। शहर में शुक्रवार की सुबह से कड़ी धूप व गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि दोपहर में हल्की बारिश के बाद धूप इतनी तल्ख हो गयी कि लोगों को धूप में निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में लोगों की आवाजाही कम होने की वजह से सड़कें भी सुनसान रही। भीषण गर्मी की वजह से बाजार पर भी असर देखा गया। दुकानों में खरीददारी को लेकर भीड़ कम दिखी। वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी की वजह से घर में पंखा व कुलर से भी राहत नहीं मिल रही थी। एसी ही थोड़ी राहत दे रही थी। सुबह दस बजे के बाद ही तापमान 30 डिग्री पहुंच गया था।
दोपहर में तापमान 36 डिग्री के करीब हो गया था। उमस व गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज धूप के कारण स्कूली बच्चों को भी स्कूल से आने में परेशानी हुई। उमस के कारण लोग पसीने से तर बतर होते रहे। धूप से बेचैन लोगों को घर में भी न तो पंखा व न ही कुलर राहत दे रहा था। हालांकि राहत की बात रही कि बिजली की आपूर्ति दिन भर सुचारु रहने से लोगों को पंखा, कुलर व एसी के जरिए गर्मी से राहत मिल रही थी। लोग धूप से बचने के लिए ठंड की तलाश में पेड़ की छांव व ओवर ब्रिज के नीचे आराम करते दिखे। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 25 व अधिकतम 36 डिग्री दर्ज किया गया। देर शाम तक उमस बना रहा। दोपहर में हवा भी नहीं चल रही थी। जिससे लोग बेचैन सा हो रहे थे। आइसक्रीम, लस्सी व ठंडा पेय पदार्थ से गला करते रहे तर शुक्रवार को तेज धूप व गर्मी के कारण घर से बाहर निकले लोगों के गले सूख रहे थे। प्यास से व्याकुल लोग पानी की बोतल खरीद प्यास बुझाते दिखे। वहीं युवा व बच्चे आइसक्रीम, लस्सी व कोल्ड ड्रिंक पीकर गला तर करते दिखे। इसके अलावा चौक चौराहों पर लगे गन्ना के जूस के स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ दिखी। लोग गन्ना का जूस पीकर गला को तृप्त कर रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।