Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGanga River Water Level Rises Temporary Pumping Stations Removed in Bhagalpur

दो पंपिंग स्टेशन हटाये गये, तीसरा आज हटाया जायेगा

बरारी वाटर वर्क्स जलस्तर बढ़ने से हटाए जा रहे अस्थायी पंपिंग स्टेशन इंटेकवेल तक पानी

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 24 June 2025 03:16 AM
share Share
Follow Us on
दो पंपिंग स्टेशन हटाये गये, तीसरा आज हटाया जायेगा

भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बरारी वाटर वर्क्स के सामने नदी के बीच स्थापित अस्थायी पंपिंग स्टेशनों को हटाने का काम नगर निगम के जलकल शाखा ने शुरू कर दिया है। सोमवार को गंगा के जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जिसके बाद इंटेकवेल तक जाने वाले चैनल में स्वभाविक रूप से पानी भरने लगा। जलस्तर की स्थिति को देखते हुए, जलकल शाखा ने तीनों अस्थायी पंपिंग स्टेशनों को हटाने का निर्देश दिया। सोमवार दिन से ही बरारी वाटर वर्क्स के कर्मी इस काम में जुट गए। देर शाम तक तीन में से दो पंपिंग स्टेशनों को सफलतापूर्वक हटा लिया गया।

बताया जा रहा है कि तीसरा पंपिंग स्टेशन भी मंगलवार सुबह तक हटा लिया जाएगा। जलकल प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी ने जानकारी दी कि लगभग 15 दिन पहले ही पंपिंग स्टेशनों को हटाने की कार्ययोजना बना ली थी। हालांकि, उस समय गंगा के जलस्तर में वृद्धि रुक जाने के कारण योजना को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। सोमवार सुबह फिर से जलस्तर में तेजी देखी गई, जिसके बाद इस काम को तत्काल शुरू करने का निर्णय लिया गया। बढ़े हुए जलस्तर के कारण अब इंटेकवेल तक पानी चैनल के माध्यम से अपने आप पहुंच रहा है, जिससे इन अस्थायी पंपों की आवश्यकता नहीं रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें