Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Engineer Brij Nandan Kumar Transferred Amid Safety Concerns

मुंगेर के कार्यपालक अभियंता को भागलपुर का प्रभार

भागलपुर के पथ निर्माण विभाग के अभियंता बृजनंदन कुमार को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। उनके स्थान पर मुंगेर के अभियंता साकेत कुमार रोशन को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बृजनंदन ने आरोप लगाया था कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 28 June 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर के कार्यपालक अभियंता को भागलपुर का प्रभार

भागलपुर। पथ निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन के कार्यपालक अभियंता बृजनंदन कुमार अब भागलपुर नहीं आएंगे। विभाग ने उन्हें मुख्यालय अटैच किया है। उनकी जगह तात्कालिक रूप में मुंगेर के कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रोशन को अतिरिक्त प्रभार देखने को कहा गया है। स्थायी रूप से यहां किसी अभियंता की तैनाती नहीं हुई है। बता दें कि जिलाधिकारी के खिलाफ अभियंता बृजनंदन कुमार ने विभाग को कह दिया था कि उन्हें चार घंटे तक थाने में बेवजह रखा गया था। उनकी जान को खतरा है। उनकी गुहार पर बिहार अभियंत्रण सेवा संघ ने वकालत नोटिस भी भिजवाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें