Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Congress Launches Mai-Bahan Man Scheme for Women s Empowerment

जमुई: कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल, झारखंड की तर्ज पर अब बिहार में भी माई-बहन मान योजना से हर महिला को मिलेगा 25

सिकंदरा। निज प्रतिनिधि जैसे कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी द्वारा हर

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 22 June 2025 05:39 PM
share Share
Follow Us on
जमुई: कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल, झारखंड की तर्ज पर अब बिहार में भी माई-बहन मान योजना से हर महिला को मिलेगा 25

सिकंदरा। निज प्रतिनिधि जैसे कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी द्वारा हर महिला के खाते में आर्थिक सहायता दी जा रही हैं ठीक उसी तर्ज पर बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनते ही कांग्रेस पार्टी द्वारा माई-बहन मान योजना के तहत महिलाओं को 25 सौ प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसी उद्देश्य को लेकर लगातार पूरे बिहार में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता बिनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में अलीगंज प्रखंड अंतर्गत दीन नगर और मिर्जागंज गांव में माई-बहन मान योजना के तहत विशेष कैम्प और जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अभियान में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और स्वयं आगे बढ़कर इस योजना में अपना नामांकन कराया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को योजना के लाभ, प्रक्रिया और इसके सामाजिक महत्व के बारे में बताया गया। उपस्थित महिलाओं ने खुलकर कहा कि इस योजना से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जो वर्तमान में महंगाई और बेरोजगारी की वजह से बेहद खराब हो गई है। आज यह योजना केवल एक योजना नहीं, बल्कि पूरे बिहार में एक आंदोलन और उम्मीद की किरण बन गई है। सैकड़ों माताएं और बहनें स्वयं आगे आकर माई-बहन मान योजना से जुड़ रही हैं और कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर विश्वास जता रही हैं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी सरकार ने अब तक जनता को केवल जुमले और खोखले वादे ही दिए हैं। इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अतहर सिद्दीक, शौकत खान, फिरोज खान, जुल्फिकार खान, नूपुर रविदास, अरमान खान, महेश साव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं। बिनोद कुमार चौधरी ने कहा कि यह योजना कांग्रेस पार्टी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प का हिस्सा है। हम चाहते हैं कि हर महिला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने और समाज में बराबरी के साथ अपनी भूमिका निभाए। कांग्रेस पार्टी की नीति है कि हर वर्ग का समान विकास हो और महिलाओं के लिए यह योजना एक सशक्त कदम साबित होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें