अररिया : मानसी ने सूबे में लाया सातवां रैंक, बनना चाहती है आईएएस
भरगामा । एक संवाददाता बिहार बोर्ड की मैट्रिक रिजल्ट में भरगामा प्रखंड के

भरगामा । एक संवाददाता बिहार बोर्ड की मैट्रिक रिजल्ट में भरगामा प्रखंड के पैकपार की मानसी ने 96.60 प्रतिशत के साथ 483 अंक अर्जित कर बिहार में सातवां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि उसने उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकपार से हासिल की है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मानसी के पिता विकाश कुमार शिक्षक हैं । जबकि माता सोनी देवी कुशल गृहणी है। मां सोनी देवी ने बताया कि मानसी शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही है। मानसी ने बताया कि कठिन परिश्रम और समर्पण से उसने यह सफलता प्राप्त की है। परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही गांव में मिठाइयां बांटी गयी। जश्न मनाया गया। मानसी का सपना सिविल सेवा परीक्षा क्षेत्र में जाने का है। वह आईएएस बनकर कर समाज की सेवा करना चाहती हैं। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है। मानसी ने बताया कि वे 10 से 12 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करती थी। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को दिया। उनके इस उपलब्धि पर नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराना,भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह, मुखिया धनंजय सिंह उर्फ भंटू सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रकाश यादव, चन्द्रशेखर सिंह बब्बन, मुन्ना मेहता, पूर्व जिप सदस्य सत्यनारायण यादव, भाजपा नेता सीतांशु शेखर पिंटू, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, पूर्व मुखिया विजय सिंह,मुस्ताक खा,बबलू रजक , मुन्ना मेहता ,ने उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।