Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsRepair of 1685 Hand Pumps in Kaimur District Amid Summer Water Crisis

गर्मी के मौसम में कैमूर में बंद पडे़ 1685चापाकलो की करायी गई मरम्मति

पेज चार की बॉटम खबर पेज चार की बॉटम खबर गर्मी के मौसम में कैमूर में बंद पडे़ 1685चापाकलो की करायी गई मरम्मति कैमूर जिले के

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआThu, 26 June 2025 08:40 PM
share Share
Follow Us on
गर्मी के मौसम में कैमूर में बंद पडे़ 1685चापाकलो की करायी गई मरम्मति

पेज चार की बॉटम खबर गर्मी के मौसम में कैमूर में बंद पडे़ 1685चापाकलो की करायी गई मरम्मति कैमूर जिले के भभुआ व मोहनियां शहर सहित विभिन्न प्रखण्डो में 350चापाकल अभी भी खराब,मरम्मति की चल रही कार्रवाई कैमूर जिले के विभिन्न प्रखण्डो में स्थापित किए गए है 12500सरकारी चापाकल भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गर्मी के मौसम में कैमूर जिले के विभिन्न प्रखण्डो में बंद पडे़ 1685चापाकलो की मरम्मति पीएचईडी विभाग द्वारा करायी गई। जबकि कैमूर जिले के भभुआ,मोहनियां शहर सहित विभिन्न प्रखण्डो में अभी भी 350चापाकल खराब पड़े है,जिसकी मरम्मति की कार्रवाई चल रही है। जिले के विभिन्न प्रखण्डो में पीएचईडी विभाग द्वारा 12500 चापाकल स्थापित किया गया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए पीएचईडी विभाग के कार्यापालक अभियंता रवि प्रकाश ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखण्डो के गांवो में कुल 12500चापाकल स्थापित है,जिसमें वर्ष 2025-26में जिले में खराब पडे़ 1685चापाकलो की मरम्मत कराया गया। वही जिले में नल जल के आच्छादित वार्डो की संख्या 824है,जिसमें कुल योजनाओ की संख्या 1014है। जिसमें जिले में नल जल की पांच योजना बंद पडे़ है। बंद पडे़ पांच योजनाओ को चालु कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि कैमूर जिले के प्रत्येक प्रखण्डो में 30से 40चापाकल खराब पडे़ है,जिन्हें बनाने की कार्रवाई पीएचईडी विभाग द्वारा करायी जा रही है। हालांकि जिन ग्रामीण इलाको में चापाकल खराब पड़े है,वहां के लोगो को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब पडे़ चापाकलो की मरम्मति के लिए ग्यारह टीम गठित भभुआ। जिले के विभिन्न प्रखण्डो के गांवो में खराब पडे़ चापाकलो की मरम्मति के लिए मि्त्रिरयो की ग्यारह टीम गठित किया गया है। जिले के सभी प्रखण्डो के लिए एक- एक टीम गठित किया गया है। टीम के पास खराब पडे़ चापाकलो की सूचना मिलने पर तत्काल टीम के मिस्त्री पहुंचकर ठीक करते है। उक्त ग्यारह टीमो द्वारा जिले के विभिन्न प्रखण्डो में अब तक खराब पडे़ 1685चापाकलो को मरम्मत किया गया। जिले के सभी प्रखण्डो से खराब चापाकलो की सूचना मिलने पर सम्बधित प्रखण्ड के टीम को वहां भेजकर तत्काल चापाकल की मरम्मति करायी जाती है। पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा खराब पडे़ चापाकलो की मरम्मति के लिए चंलत टीम का भी गठन किया गया है। हि.प्र. शहर में खराब पडे़ चापाकलो की नही करायी जा रही मरम्मति भभुआ। शहर के विभिन्न मुहल्लो में खराब पडे़ सरकारी चापाकलो की भी मरम्मति नही कराया जा रहा है। शहर के जिस मुहल्ले में चापाकल खराब पड़े है,वहां के लोगो को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ज्ञात हो कि शहर के विभिन्न मुहल्लो में दर्जनो सरकारी चापाकल खराब पडे़ है। जिससे मुहल्लेवासियो को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए लोगो को परेशानी हो रही है। शहर के विभिन्न मुहल्लो में खराब पडे़ चापाकलो की मरम्मति का कार्य नगर परिषद प्रशासन को करना है,लेकिन चापाकल खराब रहने के बाद समय से ठीक नही कराया जा रहा है,जिससे दिक्कत हो रही है। हि.प्र. कोट कैमूर जिले में वितिय वर्ष 25-26में खराब पडे़ 1685चापाकलो की मरम्मति कराया गया है। इसके अलावे बंद पडे़ 40 खराब चापाकलो को ठीक कराने की कार्रवाई चल रही है। रवि प्रकाश,कार्यपालक अभियंता,पीएचईडी फोटो परिचय 26-भभुआ-06-शहर के अखलासपुर बस स्टैंड के बाहर खराब पड़ा चापाकल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें