Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsPaddy Planting Delays Only 40 of Farmers Have Sown in Adhura Block

अधौरा में अभी तक 40 प्रतिशत ही धान का डाल जा सका बिचड़ा

अधौरा प्रखंड में धान का बिचड़ा डालने का समय समाप्त हो रहा है, लेकिन केवल 40 प्रतिशत किसानों ने ही बीज डाल पाए हैं। कृषि विभाग के अनुसार, 5608 निबंधित किसानों को 3053.89 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआFri, 27 June 2025 10:56 PM
share Share
Follow Us on
अधौरा में अभी तक 40 प्रतिशत ही धान का डाल जा सका बिचड़ा

कुछ किसान पानी भरे खेत में तो कुछ ने नमीयुक्त भूरभूरी मिट्टी में गिराया बीज प्रखंड के 5608 किसानों को 3053.89 हेक्टेयर भूमि में करनी है धान की खेती (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। धान का बिचड़ा डालने का समय निकलता जा रहा है। लेकिन, प्रखंड क्षेत्र में अभी तक 40 प्रतिशत ही धान का बिचड़ा डाला जा सका है। जबकि रोहिणी व मृगशिरा नक्षत्र निकल गया है और अब आद्रा चल रहा है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अधौरा प्रखंड के कुछ किसान खेतों में पानी भरकर और कुछ किसान नमी वाले खेतों की जुताई कर उसमें धान का बीज छींट दिए हैं।

पूछने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवेंद कुमार ने बताया कि 5608 निबंधित किसानों के बीच सब्बौर श्री, 6444, सब्बौर संपना प्रजाति के धान के बीज का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि अधौरा प्रखंड में कुल 3053.89 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती करने का विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए 306 हेक्टेयर भूमि में बिचड़ा डालने का लक्ष्य है। अभी तक 122 हेक्टेयर में बिचड़ा डाला गया है, जो कुल लक्ष्य का 40 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अधौरा प्रखंड के सड़की, आथन, सारोदाग गांव जंगल से घिरा है। इन गांवों में बारिश ज्यादा हुई है। इसलिए यहां के किसानों ने ज्यादा बिचड़ा डाला है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि पहले बारिश नहीं हो रही थी। इसलिए किसान धान का बिचड़ा नहीं डाल सके थे। लेकिन, एक सप्ताह से रोज कुछ देर के लिए बारिश हो जा रही है। शुक्रवार को भी अधौरा प्रखंड में दोपहर तीन बजे बारिश हो रही थी। बारिश होने से किसानों को धान का बिचड़ा डालने में सहूलियत मिलेगी। हालांकि किसान राजेश सिंह, अमरदेव उरांव व बृजबिहारी खरवार ने बताया कि बारिश इतनी भी नहीं हुई है, जिससे पोखर-तालाब में पानी जमा हो जाए। फोटो- 27 नवंबर भभुआ- 9 कैप्शन- प्रखंड मुख्यालय अधौरा में कृषि विभाग से प्राप्त धान के बीज को दिखाते किसान।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें