ठनका गिरने से पत्नी झुलसी, पति बचा
(पेज तीन) नशे की हालत में आरोपित को किया गिरफ्तार नशे की हालत में आरोपित को किया गिरफ्तार नशे की हालत में आरोपित को किया गिरफ्तार

(पेज तीन) भगवानपुर। थाना क्षेत्र के ओरगांव गांव में शनिवार की शाम ठनका गिरने से जहां पत्नी झुलस गई, वहीं पति बाल-बाल बच गया। झुलसी महिला कलपतिया देवी भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव गांव निवासी शंभू रात की पत्नी है। मिली जानकारी के मुताबिक, शंभू राम अपनी पत्नी के साथ झोपड़ी के अंदर बैठा था। इसी दौरान गरज-चमक व तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इस बीच उसकी झोपड़ी पर ठनका गिर पड़ा, जिससे कलपतिया झुलस गई। उसे भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।
सदर अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। यूपी की अपहृत युवती भभुआ से बरामद भभुआ। शहर के एक मुहल्ले से शादी की नीयत से अपहृत यूपी की युवती को नगर थाने की पुलिस ने बरामद किया। पुलिस द्वारा उसकी सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराते हुए न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया गया। केस के अनुसंधानकर्ता रुपलाल बैठा ने एक फरवरी को यूपी की युवती अपने मामा के घर भभुआ शहर के एक मुहल्ले में आयी थी, जहां से उसका अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया। हि.प्र. नशे की हालत में आरोपित को किया गिरफ्तार भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने नशे की हालत में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित रिसभ कुमार भभुआ शहर के वार्ड 24 का निवासी है। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई। स्वास्थ्य परीक्षण में चिकित्सक द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई। फिर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। हि.प्र. आर्म्स एक्ट का आरोपी पकड़ाया भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित शिव कुमार रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के सोनहर गांव का निवासी है। सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराकर पुलिस द्वारा उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हि.प्र.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।