कैमूर की मंडी में रोजाना 15 क्विंटल बिक रहा है जामुन
भभुआ की मंडी में जामुन 60 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह रक्त में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और वजन कम करने में मदद करता है। जामुन का...

जामुन में होता है कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, विटामिन बी-सी भभुआ की मंडी में 60 रुपए किलो बिक रहा जामुन, रोगी-निरोगी सभी ले जा रहे हैं घर (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर की मंडी में रोजाना करीब 15 क्विंटल जामुन बिक रहा है। भभुआ की मंडी में बुधवार को जामुन 60 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा था। कहते हैं कि बारिश होने के बाद इसके फल के स्वाद में मीठा बढ़ जाता है। बाजार में फलेना व कटकी जामुन उपलब्ध है। फिलहाल इसका स्वाद खट्टा-मीठा या खसाह लग है। लेकिन, वर्षा का पानी पड़ने पर इसके स्वाद में अंतर आ जाता है।
शहर के खुदरा कारोबारी राजेश कुमार ने बताया कि वह ठेला पर घूम-घूमकर रोजाना 30-35 किलो जामुन बेच लेता है। थोक विक्रेता सलमान ने बताया कि वह इन दिनों रोजाना करीब दो क्विंटल जामुन खुदरा कारोबारियों के हाथों बेच रहा है। वैसे तो किसान भी खुदरा कारोबारियों से सीधे बिक्री कर रहे हैं। जामुन में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, सोडियम, विटामिन सी, बी आदि पाए जाते हैं। हीमोग्लोबिन में सुधार करता है आयुर्वेदाचार्य अखंडानंद जी बताते हैं कि जामुन खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। इसमें विटामिन- सी और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। शरीर के अंगों तक खून और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी करता है। मुंडेश्वरी सिनेमा के पास जामुन खरीद रहे शहर के रमेश कुमार ने बताया कि वह अपने घर रोजाना आधा किलो जामुन ले जाते हैं। सावित्री देवी सुगर की मरीज है। उन्होंने बताया कि वह रोज एक पाव जामुन खाती है। वजन घटाने में मददगार जामुन की पत्तियां और इसका छाल मसूड़ों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा अधिक होती है। इसमें कैलोरी मात्रा कम होने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और वजन घटाने में मदद करता है। सांस संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाए जामुन सांस संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में विशेष भूमिका निभाता है। इसमें एंटीबायोटिक गुण होते हैं। इसलिए यह सामान्य फ्लू, जुकाम या खांसी का इलाज भी कर सकता है। जामुन में कसैले गुण होते हैं जामुन में एस्ट्रिजेंट गुण होते हैं, जो त्वचा से कील-मुहांसों को दूर कर सकता है। अगर चमड़ी तैलीय है, तो जामुन का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह चमड़ी को तरोताजा और साफ रखने में मदद कर सकता है। डायबिटीज में फायदेमंद जामुन डायबिटीज के लक्षणों को ठीक कर सकता है। गर्मी में इससे डिहाईड्रेशन की समस्या से राहत मिलती है। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है। डायबिटीज के इलाज के लिए जामुन के बीज, पेड़ के छाल और पत्तियों का उपयोग किया जा सकता है। फोटो- 25 जून भभुआ- 4 कैप्शन- भभुआ शहर की कन्नीराम धर्मशाला के पास बुधवार को जामुन की खरीदारी करते ग्राहक।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।