Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsHealth Department Appoints Members to District Patient Welfare Committee in Bhabua

रोगी कल्याण समिति के चार लोग सदस्य बने

भभुआ में स्वास्थ्य विभाग ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रघुवंश राम, ओमप्रकाश गुप्ता, संतोष जायसवाल और नीतू सिंह को जिला रोगी कल्याण शासी निकाय समिति का सदस्य मनोनीत किया है। जदयू के नेताओं ने सरकार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआFri, 27 June 2025 10:51 PM
share Share
Follow Us on
रोगी कल्याण समिति के चार लोग सदस्य बने

भभुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रघुवंश राम, ओमप्रकाश गुप्ता, संतोष जायसवाल व नीतू सिंह को जिला रोगी कल्याण शासी निकाय समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। इन्हें सदस्य बनाए जाने पर जदयू के चंद्र प्रकाश आर्य, सुजीत सिंह, रवि शंकर अग्रवाल, कृष्णा जायसवाल, नरेंद्र आर्य, मंटू दास, हेमंत चौबे, चंद्रभान सिंह पटेल, चंदन तिवारी, राकेश पांडेय, राजदेव राम ने सरकार को साधुवाद दिया है। एक जुलायी से साढ़े दस बजे से चलेगा कोर्ट भभुआ। जिला जज अनुराग ने आगामी एक जुलाई से डे न्यायालय चलाने का आदेश जारी किया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि आगामी एक जुलाई से 10:30बजे सुबह से शाम 4:30 बजे तक कोर्ट चलेगा।

आगामी 30 जून तक मॉर्निग कोर्ट चलेगा। हि.प्र. न्यायालय का वारंटी गिरफ्तार भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने न्यायालय के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी मुख्तार अहमद शहर के वार्ड 13 निवासी की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया। हि.प्र. मारपीट में सात महिला सहित दस घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में सात महिला सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों में सीवों की मुन्नी देवी, पछेहरा की किरण कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी, अखिलेश कुमार, राजकेसरी कुंवर, कमलेश कुमार, सुबास सिंह, उर्मिला देवी, नेहा कुमारी व निशा कुमारी शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. दुर्घटनाओं में दो महिला सहित पांच जख्मी भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में दो महिला सहित पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में बिड्डी की रितु कुमारी, अधौरा के नन्ंदलाल कुमार, सीवों के मनीष कुमार, सेमरियाडीह की मोहरी देवी व कोचाड़ी के ओम प्रकाश शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र.

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें