Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsDelay in Arms License Approval Causes Confusion in Kaimur District

स्वीकृति के बाद भी नहीं टंगी शस्त्र लाइसेंस की सूची

कैमूर जिले में शस्त्र लाइसेंस की स्वीकृति में देरी से आवेदक परेशान हैं। पूर्व डीएम सावन कुमार द्वारा लाइसेंस की स्वीकृति के बाद भी सूची नहीं लगाई गई है। 10 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआWed, 11 June 2025 09:20 PM
share Share
Follow Us on
स्वीकृति के बाद भी नहीं टंगी शस्त्र लाइसेंस की सूची

उहापोंह में फंसे आवेदक समाहरणालय व गोपनीय की लगा रहे हैं दौड़ बोले डीपीआरओ, डीएम द्वारा निर्गत लाइसेंस का तैयार हो रहा दस्तावेज (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर के तत्कालीन डीएम सावन कुमार द्वारा शस्त्र लाइसेंस की स्वीकृति देने के बाद भी उसकी सूची नहीं टांगी गई। इससे उहापोंह में फंसे आवेदक समाहरणालय व गोपनीय का चक्कर लगा रहे हैं। यहां से डीएम का तबादला हुए दस दिन बीत गए। लेकिन, प्रशासन द्वारा शस्त्र लाइसेंसधारियों की सूची कलेक्ट्रेट के सूचना पट पर प्रकाशित किया गया। कलेक्ट्रेट में मिले कुछ लोगों ने अपनी पहचान छुपा कर बताया कि कुछ खास लोगों की ही फाइल को स्वीकृत कर लाइसेंस निर्गत करने का आदेश जारी हुआ है।

जिनकी जितनी मजबूत व ऊंची पैरवी थी, उन्हें उतनी जल्दी स्वीकृति मिली। कुछ लोगों ने बताया कि पहले जब किसी डीएम का तबादला होता था तब उनके जाने के दूसरे दिन सूचना पट पर लाइसेंस धारकों की सूची सार्वजनिक कर दी जाती थी। लेकिन, इस बार अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इस संबंध में पूछे जाने पर संबंधित विभाग के कर्मी कह रहे हैं कि वह कुछ नहीं बता सकते। इस संबंध में जब जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सज्जन से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि अभी शस्त्र लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। दस्तावेज तैयार होने के बाद जानकारी दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें