आपातकाल में बुजुर्गों को भी जबरन जेल में डाला गया
भाजपा ने आपातकाल के 50 साल पूरा होने पर काला दिवस मनाया। कार्यक्रम में कहा गया कि इंदिरा गांधी ने संसाधनों का दुरुपयोग किया और आंदोलनकारियों पर जुल्म ढाया। आपातकाल के दौरान मीडिया को भी दबाया गया।...

भाजपा ने आपातकाल के 50 साल पूरा होने पर मनाया काला दिवस कहा, सत्ता के लिए इंदिरा गांधी ने संसाधनों का दुरूपयोग किया था (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा की जिला इकाई ने आपातकाल के 50 साल पूरा होने पर बुधवार को काला दिवस मनाया। शहर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय व संचालन उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि आपातकाल में बुजुर्गों को भी जबरन जेल में डाला जा रहा था। मीडिया तक को नहीं बख्शा गया। सामाजिक कार्यकर्ता पुलिस के निशाने पर थे। आपातकाल डरावना बन गया था।
आंदोलनकारियों पर जुल्म ढाया गया। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सरकारी संसाधनों का दुरूपयोग किया। छात्र-युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोश था। उन्होंने कहा कि जनता पर जबरने थोपा गया आपातकाल में इंदिरा गांधी का आतंक था। पदच्यूत हो जाने के डर से उन्होंने देश में 25 जून 1975 की मध्य रात्रि में आपातकाल की घोषणा की। आंदोलनकारी उस समय को याद करके सिहर जाते हैं। आज कांग्रेस के लोग संविधान रक्षा की बात करते हैं। वह खुद संविधान को दुरुपयोग करने का काम किए हैं। कुछ जेपी आंदोलन के सिपाही सत्ता की लालच में उसी कांग्रेस की गोद में जाकर के बैठ गए हैं। पार्टी कार्यालय परसियां में पौधरोपण किया गया। आपातकाल में जेल जाने वाले संत पांडेय, गोपाल तिवारी तथा बिहार नागरिक राज्य परिषद के सदस्य मनोनित किए जाने पर कृष्णा जायसवाल को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विमलेश पांडेय, जितेंद्र तिवारी, नरेंद्र आर्य, अरविंद राय, अनुपम पांडेय, संजय पांडेय, दीना सिंह, उपकार प्रजापति, जागृति सिंह, रीमा पटेल, नीतू सिंह, सुमन देवी, इंद्रजीत पटेल, जोगेंद्र चौधरी आदि थे। फोटो- 25 जून भभुआ- 12 कैप्शन- भभुआ शहर के एक निजी होटल में बुधवार को आपातकाल के 50 साल पूरा होने पर काला दिवस मनाने पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व अन्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।