उप चुनाव में दो पंच और एक वार्ड पार्षद रह गए निर्विरोध
तेघड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में दो पंच और एक वार्ड सदस्य निर्विरोध रह गए हैं। जिला परिषद क्षेत्र 18 से सुनीता देवी और मनोहर कुमार चुनाव में हैं। पकठौल पंचायत में पांच प्रत्याशी सरपंच पद के...

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। त्रीस्तरीय पंचायत उप चुनाव में दो पंच और एक वार्ड सदस्य निर्विरोध रह गए। अंतिम संवीक्षा के बाद मंगलवार को घोषित नामांकित अभ्यर्थियों की सूची के अनुसार जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 से सुनीता देवी और मनोहर कुमार चुनाव मैदान में हैं। जबकि पकठौल पंचायत के ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए पतिराम महतो, अविनाश कुमार, योगेन्द्र ठाकुर, महेश्वर साह, रंजीत कुमार चौधरी कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इसी तरह वार्ड सदस्य के लिए धनकौल पंचायत में वार्ड संख्या 8 के लिए मुकेश पासवान और सूजन सहनी ने नामांकन कराया था। दोनों चुनाव मैदान में रह गए।
गौड़ा 1 के वार्ड संख्या 7 में नीभा देवी, नीलू देवी और भविता देवी चुनाव लड़ेंगी। पंच पद के लिए चिल्हाय और पकठौल पंचाय में अनीश कुमार और बंटी कुमार ने ही नामांकन कराया था। इस तरह दोनों पंचायत से पंच पद के लिए निर्विरोध घोषित किए गए। बरौनी-2 पंचायत में वार्ड संख्या 13 के लिए केवल अंजू देवी ने ही नामांकन कराया था। इससे वह भी निर्विरोध रह गए। गौरतलब है कि 24 और 25 जून को नाम वापसी के लिए समय दिया गया है। अगर कोई प्रत्याशी नाम वापस नहीं लिया तो उपर्युक्त प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह जाएंगे। •
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।