सही विकल्प और व्यवस्था परिवर्तन के लिए गोलबंद हो रही जनता: कुशेश्वर
प्रशांत किशोर की यात्रा बिहार में बदलाव का प्रतीक है। मटिहानी में लोग सही विकल्प और व्यवस्था परिवर्तन के लिए एकत्र हो रहे हैं। जन सुराज के नेता कुशेश्वर भगत ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य हर गांव और...

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर की यात्रा बिहार में एक बड़े बदलाव का प्रतीक है। यह मटिहानी में बदलाव की यात्रा का शुभारंभ है। मटिहानी वासी सही विकल्प और व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रशांत किशोर के नेतृत्व में गोलबंद हो रहे हैं। ये बातें जन सुराज के नेता कुशेश्वर भगत ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के इस दौरे का उद्देश्य बिहार के हर गांव और कस्बे तक पहुंचकर जमीनी स्तर पर सही लोगों को जोड़ना और एक नई राजनीतिक व्यवस्था का निर्माण करना है। मटिहानी में उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
बदलपुरा चौक पर जुटे समर्थकों ने 'बदलेगा बिहार, बदलेगा मटिहानी' जैसे नारे लगाकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। उनके आगमन पर बदलपुरा चौक पर जन सुराज के नेता कुशेश्वर भगत ने सैकड़ों समर्थकों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कुशेश्वर भगत ने विश्वास जताया कि प्रशांत किशोर की यह पदयात्रा मटिहानी समेत पूरे बिहार में राजनीतिक चेतना की एक नई लहर पैदा करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।