Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsMidday Meal Cooks Plan Protest Rally in Patna on August 13

मांगों को लेकर रसोईया देंगे धरना

खोदावंदपुर में रसोईयों ने 13 अगस्त को पटना में महाधरना देने का निर्णय लिया है। वे अपनी मांगों के लिए आक्रोश रैली निकालेंगे, जिसमें उचित पारिश्रमिक, बीमा लाभ और महिला रसोईयों को विशेष अवकाश की मांग...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 27 June 2025 08:14 PM
share Share
Follow Us on
मांगों को लेकर रसोईया देंगे धरना

खोदावंदपुर, निज संवाददाता। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्कूली मध्याह्न भोजन योजना के रसोईया 13 अगस्त को पटना में आक्रोश रैली निकालकर महाधरना देंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट के प्रदेश सचिव मो. शकील ने बताया कि मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े रसोईयों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। रसोईयों को उनकी उचित पारिश्रमिक राशि नहीं मिलती। मध्याह्न भोजन योजना की महिला रसोईया को विशेषावकाश भी नहीं दिया जाता। उन्होंने बताया कि रसोईयों को 5 लाख रुपए बीमा का लाभ दिए जाने, सभी रसोईया को भविष्य निधि योजना का लाभ दिलवाने, महिला रसोईया को विशेष अवकाश दिए जाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर रसोईया आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

संगठन के प्रदेश सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट के बैनर तले 13 अगस्त को पटना में रसोईया द्वारा न्याय दिलाओ आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही महाधरना भी दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें