Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsElections Announced for Manjhaul Bar Association 2025-27

अनुमंडल वकील संघ के चुनाव की सरगर्मी बढ़ी

मंझौल में वकील संघ के द्विवार्षिक चुनाव 2025-27 की घोषणा की गई है। निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम, नामांकन तिथियों और मतदान की तारीख की जानकारी दी। अंतिम मतदाता सूची 12 जून 2025 को प्रकाशित होगी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 12 June 2025 07:50 PM
share Share
Follow Us on
अनुमंडल वकील संघ के चुनाव की सरगर्मी बढ़ी

मंझौल, एक संवाददाता। अनुमंडल वकील संघ मंझौल के द्विवार्षिक चुनाव 2025-27 के लिए निर्वाची अधिकारी अधिवक्ता रामशंकर महतो, सहायक निर्वाची अधिकारी द्वय अधिवक्ता मौसम कुमार एवं अधिवक्ता अनुपम कुमार ने गुरुवार को चुनाव से संबंधित पद एवं कार्यक्रम की घोषणा की। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अंकेक्षक हेतु एक-एक पद तथा कार्यकारिणी हेतु सात सदस्यीय पद की घोषणा करते हुए मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 12.06.2025, नामांकन की तिथि 16.06.2025-18.06.2025 तक, समय सुबह आठ बजे से बारह बजे दिन तक, नामांकन वापस लेने की तारीख 19.06.2025, समय 12 बजे दिन तक, उम्मीदवारों की अंतिम वैध सूची अल्फाबेटिकल क्रमानुसार 23.06.2025 तथा मतदान की तारीख 27.06.2025 शुक्रवार, समय साढ़े सात बजे सुबह से एक बजे दिन तक निर्धारित है।

मतदान समाप्ति के एक घंटा बाद मतगणना शुरू होगी। चुनाव परिणाम की घोषणा निर्वाची अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें