गरीब और दलितों पर बंद हो अत्याचार: सीपीएम
तेघड़ा में सीपीएम प्रखंड कमेटी ने आम लोगों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। रामचन्द्र गुप्त ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी के कारण एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन नहीं किया गया। खेतिहर मजदूर यूनियन ने...

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। सीपीएम प्रखंड कमेटी की ओर से आम लोगों की समस्याओं को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। अध्यक्षता राधे पासवान ने की तथा संचालन रामचन्द्र गुप्त ने किया। रामचन्द्र गुप्त ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी के कारण उन्हें एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन नहीं किया गया। उन्हें प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना देने को कहा गया। बताया कि प्रतिनिधि मंडल को मिलने के लिए घंटों खड़े रहना पड़ा। एसडीएम के इस बर्ताव से कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। खेतिहर मजदूर यूनियन के सचिव सुरेश पासवान ने कहा कि नोनपुर फरदी में गैर मजरूआ जमीन पर भूमिहीन परिवारों को बसाने का काम किया जाय।
रमेश प्रसाद सिंह मजदूरों पर हो रही अत्याचार का विरोध किया। कहा कि बरौनी दो पंचायत में हुए मजदूरों पर हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाय। जलेस के राज्य सचिव विनीताभ दलितों पर हो रहे अत्याचार का विरोध करते हुए कहा कि प्रशासन की नाकामी का परिणाम है कि बिहार समेत अन्य राज्यों में लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। धरना में जिला उपाध्यक्ष सूरज रजक,रत्नेश झा आदि लोगों ने धरना स्थल को बदलने को लेकर एसडीएम के प्रति नाराजगी जताई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।