Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBJP Mandal Forms 60-Member Team Under Mukesh Mahato s Leadership

नावकोठी भाजपा मंडल की 60 सदस्यीय टीम का गठन

नावकोठी में भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष और कार्य समिति सहित 60 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। मंडल अध्यक्ष मुकेश महतो ने बताया कि इसमें आठ प्रखंड उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और 45...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 7 May 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
नावकोठी भाजपा मंडल की 60 सदस्यीय टीम का गठन

नावकोठी, निज संवाददाता।मंडल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, कार्य समिति सहित 60 सदस्यीय टीम की सूची जारी कर दी गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश महतो ने बताया कि जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा की सहमति से नावकोठी भाजपा मंडल का 60 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसमें आठ प्रखंड उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री,एक कोषाध्यक्ष एवं 45 कार्य समिति सदस्य शामिल हैं। उपाध्यक्ष के पद पर दिलीप कुमार, बाबू साहेब कुंवर, सच्चिदानंद महतो, सितारा प्रवीण,संगीता देवी,अरविंद कुमार, महामंत्री के पद पर दीपक कानू,अजीत सिंह,मंत्री के रूप में बाबू साहब महतो राजेश रंजन प्रियंका भारती राम बोल सिंह मिथिलेश कुमार नीलम देवी एवं कोषाध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार पाठक को बनाया गया है।

वहीं कार्यसमिति सदस्य के रूप में शशि भूषण मिश्र, अजय पोद्दार,देवेंद्र दास, केदार सिंह,रामानंद सिंह सहित 45 सदस्य बनाए गए हैं। मंडल अध्यक्ष ने पार्टी के नव चयनित संगठन के अधिकारियों को बधाई दी है। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के नीति के अनुसार कार्य करेंगे। सरकार के द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए जनता से जुड़ी सेवाओं को प्राथमिकता देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें