जिला भारोत्तोलन संघ की कार्यकारिणी गठित, राजकिशोर अध्यक्ष बने
भारोत्तोलन के क्षेत्र में बेगूसराय की खेल से जुड़ी प्रतिभा को आगे बढ़ायेंगे ड़ी प्रतिभा को आगे बढ़ायेंगे बेगूसराय के खिलाड़ी अपनी मेहनत से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना मजबूत पहचान बना र

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला भारोत्तोलन संघ के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्न गुरुवार को डुमरी स्थित विकास विद्यालय के सभागार में हुआ। राजकिशोर सिंह अध्यक्ष, डॉ रजनीश भास्कर एवं अनुपमा सिंह उपाध्यक्ष, अभिषेक कुमार सचिव, रोहन कुमार कोषाध्यक्ष, गौरव आनंद एवं पंकज कुमार संयुक्त सचिव चुने गये। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमरजीत कुमार, देवानंद सिंह, शालिनी कुमारी (महिला) एवं खुशबू कुमारी (महिला) का चुनाव हुआ। पूर्व सचिव भूपति गौतम को कार्यकारी समिति में पदेन सदस्य शामिल किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में बिहार भरोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष सह सीतामढ़ी जिला भरोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अतुल कुमार एवं निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अमिय कश्यप उपस्थित थे।
अध्यक्ष बने राजकिशोर सिंह ने कहा कि हमसब मिलकर भारोत्तोलन के क्षेत्र में बेगूसराय की खेल से जुड़ी प्रतिभा को आगे बढ़ायेंगें। उन्होंने कहा कि अब खेल कूद से जुड़कर भी युवा देश दुनिया में नाम कमा सकते हैं। किंतु इसके लिए अभिभावकों को भी आगे आना पड़ेगा। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सह अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉ. रजनीश भास्कर ने कहा कि आज बेगूसराय के खिलाड़ी अपनी मेहनत से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना मजबूत पहचान बनाते हुए जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। पर्यवेक्षक अतुल कुमार, सिने अभिनेता एवं ज्योतिषचार्य अरुण शांडिल्य, सतीश कुमार ने नवचयनित सदस्यों का अंगवस्त्र एवं फूलमाला से स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।