बिहार में पैक्स चुनाव से पहले मर्डर, पूर्व अध्यक्ष के बेटे को करंट लगा मारा
आशंका जताई जा रही है कि करंट लगा कर युवक को मौत के घाट उतारा गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष इस बार लड़ने वाले थे चुनाव। उनके बेटे अपने पिता के लिए क्षेत्र में जनसम्पर्क करते थे।
Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, छपरा, बिहारThu, 14 Nov 2024 11:24 AM

बिहार में पैक्स चुनाव से पहले मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई है। छपरा जिले में पूर्व पैक्स अध्यक्ष के बेटे की हत्या कर दी गई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहड़ी के पूर्व पैक्स अध्यक्ष के बेटे की हत्या से सनसनी फैली हुई है। आशंका जताई जा रही है कि करंट लगा कर युवक को मौत के घाट उतारा गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष इस बार लड़ने वाले थे चुनाव। उनके बेटे अपने पिता के लिए क्षेत्र में जनसम्पर्क करते थे। पैक्स अध्यक्ष के बेटे एक दिन पहले से लापता थे। अचानक उनकी लाश मिलने से अब सभी दंग हैं।
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar election 2025 Date , Bihar vidhan sabha seats और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।