Hindi NewsBihar NewsBanka NewsVibrant Chariot Festival in Punjavara Devotees Celebrate Lord Venkateswara

पंजवारा बाजार में निकाली गई भगवान की रथयात्रा

पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर शुक्रवार दोपहर बाद को पंजवारा बाजार में

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 28 June 2025 03:09 AM
share Share
Follow Us on
पंजवारा बाजार में निकाली गई भगवान की रथयात्रा

पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर शुक्रवार दोपहर बाद को पंजवारा बाजार में भगवान की रथ यात्रा भक्तिमय उल्लास के साथ पंजवारा पुरानी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी से निकाली गयी।रथ पर भगवान बेंकटेश्वर की प्रतिमा स्थापित कर बाजार के विभिन्न मार्गों में रथ यात्रा निकाली गयी।इस दौरान भगवान की मूर्तियों को सुरूचिपूर्ण ढंग से सजाया गया था।रथ बने वाहन को भी फूल मालाओं से सजाया गया था।वेंकटेश्वर ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित मंदिर से निकली भगवान की रथ यात्रा को पंजवारा पुरानी बाजार से होते हुए धोरैया चौक स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया।जहां से वापस लौटते हुए ठाकुरबाड़ी में जाकर रथ यात्रा संपन्न हुई।इस

रथयात्रा में दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।रथ के साथ भगवान के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु साथ-साथ चल रहे थे।मालूम हो प्रत्येक वर्ष में दो बार भगवान की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाता है।एक बार होली पर्व के मौके पर तो,दूसरी बार रथयात्रा के मौके पर श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें