Hindi NewsBihar NewsBanka NewsSocial Audit of Anganwadi Centers Conducted in Dhoraia Banka

आंगनबाड़ी केंद्रों का किया गया सामाजिक अंकेक्षण

धोरैया (बांका) में आंगनबाड़ी केंद्रों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। सीडीपीओ रश्मि रमन ने बताया कि यह अंकेक्षण साल में दो बार सेवाओं की प्रभावशीलता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 21 June 2025 06:24 AM
share Share
Follow Us on
आंगनबाड़ी केंद्रों का किया गया सामाजिक अंकेक्षण

धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों का शुक्रवार को सामाजिक अंकेक्षण किया गया। सीडीपीओ रश्मि रमन ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए सामाजिक अंकेक्षण वर्ष में दो बार किया जाता है। अंकेक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र संचालन, बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा, माह में काम से कम 25 दिनों तक लाभार्थियों को पूरक पोषाहार की आपूर्ति , टीकाकरण एवं पोषण की स्थिति की समीक्षा की गई। अंकेक्षण में स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, गर्भवती, धात्री एवं लाभुक बच्चों के अभिभावक शामिल हुए। अंकेक्षण कार्य के अनुश्रवण हेतु महिला पर्यवेक्षिका को लगाया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें