Hindi NewsBihar NewsBanka NewsRescue Operation Saves Venomous Snake from Well in Bihar Village

कुएं में गिरे गेहूंवन सांप को पर्यावरण मित्रों ने किया रेस्क्यू

चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत के कसई गांव स्थित एक कुएं में गुरुवार को एक गेहूंवन सांप

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 28 June 2025 02:33 AM
share Share
Follow Us on
कुएं में गिरे गेहूंवन सांप को पर्यावरण मित्रों ने किया रेस्क्यू

चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत के कसई गांव स्थित एक कुएं में गुरुवार को एक गेहूंवन सांप गिर गया था। ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से शुक्रवार की सुबह उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। गांव वालों ने इसकी सूचना चांदन वन परिसर पदाधिकारी चंदन कुमार मंडल तक पहुंचाई। वन परिसर पदाधिकारी ने सांप के विषैले होने के कारण रेस्क्यू की जिम्मेदारी पड़गढ़ी बाराहाट निवासी पर्यावरण मित्र प्रदीप कुमार को दी गई। उनके साथ प्रीतम कुमार भी मौजूद थे। शुक्रवार सुबह दोनों पर्यावरण मित्र कसई गांव पहुंचे और सावधानी पूर्वक सांप को कुएं से बाहर निकालकर बाबूकुरा जंगल में छोड़ दिया।

प्रदीप कुमार ने बताया कि यह सांप विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है और अत्यंत विषैला होता है। हालांकि, यह स्वभाव से शांत होता है और बिना उकसावे के हमला नहीं करता। उन्होंने बताया कि ऐसे सांपों की आयु लगभग 25-30 वर्ष होती है।उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में ओझा-गुनी के चक्कर में न पड़ें और तुरंत अस्पताल जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सांप जैसे जीव भी पर्यावरण और जैव विविधता के लिए जरूरी हैं, अतः इनका संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। रेस्क्यू अभियान के दौरान वनकर्मी चंद्रशेखर आजाद, राहुल कुमार, उपमुखिया शिवप्रसाद यादव सहित वन विभाग के अन्य कई कर्मी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें