बांका : कल्पना भारती बनी जिला रोकस की सदस्य
बौंसी में रोगी कल्याण समिति की नई टीम में दो लोगों को शामिल किया गया है। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता कल्पना भारती और डॉ मृदुल कुमार पांडे शामिल हैं। उनके चयन पर बौसी के सामाजिक बुद्धिजीवियों ने उन्हें...
Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाThu, 26 June 2025 01:18 AM

बौंसी, निज संवाददाता। रोगी कल्याण समिति बांका की नई टीम में बौसी के दो लोगों जगह मिली है। रोगी कल्याण समिति के टीम में सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व प्रमुख कल्पना भारती को स्थान दिया गया है इसके अलावे थाना कॉलोनी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ मृदुल कुमार पांडे को भी स्थान दिया गया है। दोनों के चयन पर बौसी के सामाजिक बुद्धिजीवी व अन्य ने कहा इन्हें बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।