Hindi NewsBihar NewsBanka NewsChaiti Durga Puja Concludes with Idols Immersion in Dhoraia

श्रीपाथर में किया गया प्रतिमा का विसर्जन

धोरैया(बांका)संवाद सूत्र धोरैया(बांका)संवाद सूत्र बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा का समापन हो गया। प्रखंड क़े श्रीपाथर हाट पर स्थापित

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाThu, 10 April 2025 06:11 AM
share Share
Follow Us on
श्रीपाथर में किया गया प्रतिमा का विसर्जन

धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा का समापन हो गया। प्रखंड क़े श्रीपाथर हाट पर स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन महदेवा स्थित तलाब में में किया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और भक्ति गीतों पर झुमे। प्रतिमा विसर्जन से पूर्व प्रतिमा को श्रीपाथर, पटवा बाजार पहुंचा सहित भ्रमण कराते हुए महदेवा स्थित तलाब ले जाया गया। जहां पूजा व आरती कर मां अगले बरस फिर आने का जयकारा लगाते हुए नम आंखो से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान, जय मां दुर्गा आदि के जयकारे लगाये। मौके पर अचार्य बीपीन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि बिमल सिंह, अनुज सिंह, भास्कर सिंह, दिनकर सिंह मानिक सिंह, विवेक कुमार क़े अलावे ग्रामीण प्रतिमा विसर्जन को लेकर साथ चल रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें