Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsWoman Assaulted in Home Invasion in Purainiya FIR Filed

घर मे घुसकर महिला को पीटा, एफआईआर दर्ज

नरकटियागंज के शिकारपुर थाना के पुरैनिया गांव में 7 जून को एक महिला अमृता देवी के साथ मारपीट की गई। उसकी ननद प्रमिला देवी, भसुर अच्छेलाल कुशवाहा और ननदोई राजदेव महतो पर आरोप लगाया गया है। घटना के समय...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 10 June 2025 11:46 PM
share Share
Follow Us on
घर मे घुसकर महिला को पीटा, एफआईआर दर्ज

नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के पुरैनिया गांव में घर मे घुसकर एक महिला से मारपीट की घटना घटी है।घटना 7 जून की है।मामले में महिला अमृता देवी ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।इसमें लौरिया थाना के तेलपुर गांव निवासी ननद प्रमिला देवी,भसुर अच्छेलाल कुशवाहा व ननदोई राजदेव महतो को आरोपित किया गया है।आरोप है कि घटना के दिन उसकी ननद घर आई और घर मे घुसते ही भैसुर के साथ मिलकर मारपीट करने लगी।दोनो ने मिलकर उसे बुरी तरह से मारा पीटा। बेसुध हो जाने पर उसका मंगलसूत्र तक छीन लिया गया।घटना के समय उसके पति व सास ससुर घर पर नही थे।उसे

अकेली पाकर उसके साथ मारपीट की गई।एफआईआर में उसने बताया है कि उसका ननदोई भी उसे फोन कर हमेशा गाली गलौज करते रहता है।थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें