Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsSurvey for Prime Minister Housing Scheme in Chanpatia 21 369 Families Registered

सात साल बाद आवास योजना का हो रहा सर्वे

चनपटिया प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का सर्वे कार्य चल रहा है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। अब तक 21,369 परिवारों का नाम जोड़ा गया है। इसमें 16,178 परिवारों का नाम आवास सहायकों द्वारा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाMon, 28 April 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
सात साल बाद आवास योजना का हो रहा सर्वे

चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में नाम जोड़ने को लेकर सर्वे का कार्य चल रहा है। सर्वे का कार्य 30 अप्रैल तक किया जाना है। आवास विहीन व कच्चे आवासों में रहने वाले परिवारों का नाम इस सर्वे में जोड़ा जाना है। यह कार्य आवास सहायक और जिस पंचायत में आवास सहायक नहीं है, वहां पीआरएस एवं पंचायत सचिव के द्वारा किया जा रहा है। वहीं कुछ परिवारों द्वारा खुद से भी आवास ऐप से सर्वे कर अपनी पात्रता का दावा पेश करते हुए प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम दर्ज कराया जा रहा है। चनपटिया प्रखंड के 24 पंचायतों में अब तक 21 हजार 3 सौ 69 परिवारों का सर्वे करके पीएम आवास सूची में नाम जोड़ा गया है। इसमें 16 हजार 1 सौ 78 लोगों का नाम आवास सहायकों, रोजगार सेवकों एवं पंचायत सचिव द्वारा जोड़ा गया है। वहीं 5 हजार 1 सौ 91 परिवारों ने सेल्फ अपने मोबाइल से इस सूची में नाम दर्ज कराया है। सबसे अधिक सीरिसिया पंचायत में 1774 व सबसे कम बकुलहर पंचायत में 533 परिवारों का सर्वे किया गया है। गौरतलब है कि 7 साल बाद पीएम आवास योजना के लिए सर्वे किया जा रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2018-19 में सूची में नाम दर्ज किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें