Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsGrand Welcome for Vande Bharat Train Launch at Narkatiaganj Junction

वंदे भारत से चंपारणवासियों को सुविधा

नरकटियागंज जंक्शन पर शुक्रवार शाम को वंदे भारत ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। सांसद सुनील कुमार ने कहा कि चंपारण से गुजरना गर्व की बात है। विधायक रश्मि वर्मा ने रेल मंत्री और अन्य अधिकारियों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSat, 21 June 2025 03:51 AM
share Share
Follow Us on
वंदे भारत से चंपारणवासियों को सुविधा

नरकटियागंज। नरकटियागंज जंक्शन पर शुक्रवार की शाम में वंदे भारत ट्रेन शुभारम्भ ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। इसके लिए जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मौके पर सांसद सुनील कुमार ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का चंपारण होकर गुजरना गौरवान्वित करने वाला है। उन्होंने कहा कि देश व राज्य के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। विधायक रश्मि वर्मा ने नरकटियागंज जंक्शन होकर वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, महाप्रबंधक एवं डीआरएम विनय श्रीवास्तव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर एलपीएम राजीव रंजन कुमार, सहायक अरुण कुमार एवं ट्रेन मैनेजर आरए यादव का अभिनंदन किया गया। मौके पर भाजपा नेता मदन मोहन मिश्रा उर्फ राजन मिश्रा,रेणु देवी,जूही यास्मीन, कृष्णा प्रसाद देवीलाल,हरिशंकर प्रसाद,रंजू चौबे,जदयू के अनिल कुमार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोविंद कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद कलीम, आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप, आईओडब्लयू दिनेश मंडल, टीआई नीलमणि तिवारी आदि रहे। सांसद सुनील कुमार व विधायक रश्मि वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत शुभारम्भ ट्रेन को बगहा के लिए रवाना किया। 03210 नंबर की यह ट्रेन जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शुक्रवार को एक मिनट की देरी से 05.11 बजे पहुंची। यह ट्रेन करीब छह मिनट तक नरकटियागंज जंक्शन पर रुकी रही। जिसके बाद बगहा के लिए ट्रेन रवाना हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें