ह्यएनडीए ने बिहार को किया बदनामह्ण
भाकपा माले का 'बदलो सरकार बदलो बिहार' यात्रा मैनाटाड़ पहुंचा। विधायक अमरजीत कुशवाहा और वीरेंद्र गुप्ता ने भाजपा के शासनकाल की आलोचना की। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी चरम पर है और प्रधानमंत्री...

मैनाटाड़। भाकपा माले का बदलो सरकार बदलो बिहार यात्रा मैनाटाड़ पहुंचा। इसको लेकर प्रखंड मुख्यालय,इनरवा, मानपुर,पिड़ारी आदि जगहों पर सभा का आयोजन किया गया।सभा का नेतृत्व जिरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा व विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने किया। मौके पर विधायक श्री कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के बीस वर्षों के शासनकाल में बिहार में कोई सुधार नहीं हुआ है। बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने प्रधानमंत्री के भाषण को जुमला बताया। विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बीस साल से राज कर रही भाजपा जदयू की सरकार ने बिहार को बदनाम कर दिया है। यहां सुशासन के नाम पर लुटेरे, माफियाओं, दंगाईयों और अपराधियों की सरकार चल रही है।
मौके पर कामरेड अख्तर इमाम, कामरेड हंसराज राम, कामरेड इंद्रजीत चौरसिया, कामरेड रवींद्र सिंह कुशवाहा,एपवा राज्य अध्यक्ष सोहिला गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।सभा को कामरेड शंकर उरांव, अख्तर इमाम आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।