Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBihar Change Rally CPI-ML s March Gains Momentum in West Champaran

पश्चिम चंपारण पहुंची भाकपा माले की बदलो बिहार यात्रा

बेतिया में भाकपा-माले की 'बदलो बिहार यात्रा' सोमवार को पश्चिम चंपारण पहुंची। यात्रा के दौरान जनसभा का आयोजन किया गया और पार्टी नेताओं ने राज्य के 95 लाख परिवारों को 2 लाख रुपए की सहायता देने की मांग...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाMon, 23 June 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
पश्चिम  चंपारण पहुंची भाकपा माले की बदलो बिहार यात्रा

बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। जन-जन की है एक पुकार बदलो सरकार-बदलो बिहार के नारा के साथ भाकपा-माले की बदलो बिहार यात्रा पश्चिम चंपारण में सोमवार को पहुंची । गोपालगंज से यात्रा में शामिल नेता व कार्यकर्ता के साथ लोगो की भीड़ मंगलपुर होते हुए मच्छरगांवा, जगदीशपुर, नौतन, बैरिया में पहुंची। इन जगहों पर जन सभा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व भाकपा-माले विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम, जिरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, महिला नेत्री शोहिला गुप्ता, अखिल भारतीय किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव, भाकपा-माले बैरिया अंचल सचिव सह बैरिया मुखिया नवीन कुमार, नौतन प्रभारी सुरेन्द्र चौधरी, इंसाफ मंच जिला अध्यक्ष अखतर इमाम कर रहे थे।

छपरा- सिवान, गोपालगंज होते बदलो बिहार यात्रा के छठवें दिन मंगलपुर ढाला पर भव्य स्वागत किया गया। नौतन में विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम ने राज्य के अतिनर्धिन 95 लाख परिवारों को 2 लाख रुपए की सहायता मिले।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें