महारैली में शामिल होने को किया जागरूक
फोटो-27 जून एयूआर 6 ष्ट्रीय अध्यक्ष सह राजसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा महारैली का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पार्टी के तमाम राष्ट्रीय

29 जून को गयाजी के गांधी मैदान में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के द्वारा प्रस्तावित परिसीमन बचाओ महारैली को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को हसपुरा प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने धुसरी, धमनी, महुआर, अल्पा, डुमरा, रतनपुर, झींगुरी, मलहारा, डिंडिर समेत दर्जनों गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करते हुए महारैली में शामिल होने का अपील की। लोगों को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राजसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा महारैली का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पार्टी के तमाम राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेता उपस्थित रहेंगे। 2026 में पूरे देश में परिसीमन सुधार होना है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार में भी लोकसभा और विधानसभा की सीट बढ़ाने की मांग करेंगे।
महारैली के माध्यम से पूरे बिहारवासियों को जागरुक करते हुए अपने हक के बारे में समझाने का काम करेंगे। प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत कुमार वर्मा, मुखिया सत्येंद्र पासवान, पूर्व मुखिया संतोष शर्मा, रामबली सिंह, विजेंद्र सिंह, उदय मेहता, राकेश कुमार, राजू कुमार वर्मा, राजेश कुमार, अखिलेश सिंह, वेंकटेश शर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।