लोजपा (रा.) का बहुजन भीम संकल्प समागम 29 को
लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) बहुजन भीम संकल्प समागम का आयोजन 29 जुलाई को राजगीर के हॉकी मैदान में होगा। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान होंगे। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय को मजबूत करने...

अंबा, संवाद सूत्र। लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) बहुजन भीम संकल्प समागम का आयोजन करने जा रही है। पार्टी के प्रदेश महासचिव और राजगीर प्रभारी औरंगाबाद के पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान ने बताया कि यह कार्यक्रम 29 जुलाई को राजगीर के हॉकी मैदान में होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस समागम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान होंगे। बताया कि आठ जिलों के 30 विधानसभा क्षेत्रों से लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय के लिए संगठन को मजबूत करने और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
यह आयोजन बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद से भी बड़ी संख्या में लोग इस समागम में भाग लेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।