Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsLightning Strike Claims Life of 55-Year-Old in Obra Two Others Injured

ठनका गिरने से वृद्ध की मौत, दो लोग घायल

फोटो- 23 जून एयूआर 14 में दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 52 वर्षीय चनेश्वर यादव और 50 वर्षीय लालदेव यादव शामिल है।

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादMon, 23 June 2025 10:09 PM
share Share
Follow Us on
ठनका गिरने से वृद्ध की मौत, दो लोग घायल

ओबरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव के बधार में सोमवार की शाम ठनका गिरने से 55 वर्षीय शिव यादव की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 52 वर्षीय चनेश्वर यादव और 50 वर्षीय लालदेव यादव शामिल है। घटना उस समय हुई, जब कुछ लोग बधार में मवेशी चरा रहे थे। अचानक काले बादलों के साथ बारिश शुरू हुई और ठनका गिरने से तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। शिव यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, पुलिस पदाधिकारी अंकित कुमार और दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतक अपने ससुराल में रहते थे और मजदूरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी उषा देवी और दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग शोक में डूबे हुए थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें