20 सूत्री कार्यालय सरकार और जनता के बीच कड़ी का काम करेगा
फोटो- 27 जून एयूआर 2 दयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पिंटू साहिल और जदयू

देव प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को 20-सूत्री कार्यालय का उद्घाटन औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व विधायक व जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पिंटू साहिल और जदयू प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व सांसद ने कहा कि एनडीए सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए सभी प्रखंडों में 20-सूत्री कार्यालय स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यालय सरकारी योजनाओं की जानकारी पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचाएगा। यह सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी का काम करेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों की निगरानी और जनता की समस्याओं का समाधान करना है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने केक काटकर उपस्थित लोगों के साथ खुशी साझा की। कार्यक्रम में देव प्रखंड की बीडीओ मीरा कुमारी, देव थानाध्यक्ष कुमार सौरभ, 20 सूत्री अध्यक्ष पिंटू साहिल, मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, हम के प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार सिंह, पश्चिमी देव मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, सदस्य मनीष गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, नप उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, पूर्व उपप्रमुख मनीष पाठक, दीपक सिंह, रिंकू सिंह, जदयू प्रवक्ता मुकेश सिंह, गुड्डू, बैजनाथ वैध, चंदन कुमार, सोनू कुमार, उपेंद्र पासवान आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।