Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsFormer MP Anand Mohan Pays Tribute and Participates in Events in Aurangabad

पूर्व सांसद आनंद मोहन का किया गया स्वागत

फोटो- 10 जून एयूआर 23य सिंह के घर पहुंच कर गहरा शोक जताया। तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कुमार राजेन्द्र, जदयू नेता संजीव सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। पूर्व सांसद सदर प्रखंड के...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादTue, 10 June 2025 10:09 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व सांसद आनंद मोहन का किया गया स्वागत

पूर्व सांसद आनंद मोहन मंगलवार को औरंगाबाद पहुंचे। उन्होंने विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम में भाग लिया। नवीनगर प्रखंड के अंकोरहा के पैक्स अध्यक्ष रहे स्व. संजय सिंह के घर पहुंच कर गहरा शोक जताया। तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कुमार राजेन्द्र, जदयू नेता संजीव सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। पूर्व सांसद सदर प्रखंड के भरथौली गांव पहुंचे। पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह के पैतृक आवास पर उनका स्वागत किया गया। मंजीत कुमार सिंह उर्फ डब्लू, ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह, वरीय सदस्य पूर्व प्राचार्य प्रो. विजय कुमार सिंह, समाजसेवी शैलेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने आनंद मोहन को पुष्प हार, अंग वस्त्र एवं पृथ्वीराज चौहान का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, वरीय सदस्य जयंत प्रकाश, प्रकाश सिंह सोलंकी, दिव्यानंद सिंह, दीनानाथ सिंह, जुगनू सिंह, सुनील सिंह, ओम प्रकाश सिंह, संजय सिंह, उदय सिंह, चंदन सिंह, विजय सिंह, राणा सिंह उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें