Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsCultural Festival to Celebrate Indian Heritage and Folk Music in Chainpur

लोकगायन व मातृ-पितृ वंदन महोत्सव का होगा आयोजन

जनेश्वर विकास केंद्र और बासमती सेवा केंद्र के तत्वाधान में 10 व 11 जुलाई को महोत्सव वंटन की मांग की गई है। पहले दिन 10 जुलाई को प्रसिद्ध लोकगायक भिखारी ठाकुर को समर्पित महोत्सव का होगा।

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 26 June 2025 10:54 PM
share Share
Follow Us on
लोकगायन व मातृ-पितृ वंदन महोत्सव का होगा आयोजन

जनेश्वर विकास केंद्र और बासमती सेवा केंद्र, चैनपुर के तत्वावधान में 10 और 11 जुलाई को दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य भारतीय सभ्यता, संस्कृति और लोकगायन को जीवंत रखना है। आयोजन के लिए बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग से 25-25 लाख रुपये के आवंटन की मांग की गई है। पहले दिन 10 जुलाई को प्रसिद्ध लोकगायक भिखारी ठाकुर को समर्पित महोत्सव का होगा। इस दिन लोकगायन को बढ़ावा देने के लिए शोभा यात्रा, संगोष्ठी, बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय कलाकारों और उभरते गायकों जैसे सनोज सागर और टी-सीरीज भोजपुरी गायक प्रवीण सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे।

दूसरे दिन 11 जुलाई को मातृ-पितृ वंदन महोत्सव का आयोजन होगा। जनेश्वर विकास केंद्र के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि माता-पिता को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है लेकिन आज कई माता-पिता को वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर होना पड़ता है। बैठक की अध्यक्षता उमेश चंद्र सिंह ने की। महोत्सव में जिले के स्थानीय कलाकारों और छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बैठक में पुस्तकालयाध्यक्ष पारसनाथ सिंह, अशोक कुमार सिंह, पुरंजय कुमार सिंह, सचिव दिलीप कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, बिनोद कुमार सिंह, रामजन्म सिंह, भरत सिंह, कविता विद्यार्थी, रामबदन सिंह, राजू कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, सुनील कुमार सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें