Hindi NewsBihar NewsAraria NewsTragic Death of Home Guard Umang Lal Sah in Araria During Duty

अररिया : निबंधन कार्यालय में प्रतिनियुक्त होमगार्ड की मौत, पुलिस लाइन में जवानों ने दी सलामी

अररिया जिले के जोकीहाट निबंधन कार्यालय में होमगार्ड उमंग लाल साह की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस लाइन में उन्हें शोक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 27 June 2025 02:11 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : निबंधन कार्यालय में प्रतिनियुक्त होमगार्ड की मौत, पुलिस लाइन में जवानों ने दी सलामी

अररिया, निज संवाददाता। जिले के जोकीहाट निबंधन कार्यालय में प्रतिनियुक्त होमगार्ड उमंग लाल साह की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।होमगार्ड की जानकारी के बाद गृह रक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक गृह रक्षक को अररिया पुलिस लाइन में गुरुवार की सुबह शोक शस्त्र सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गमगीन माहौल में श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दिग्वन्तआत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार झा बबलू ने उमंग लाल साह के सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए कहा कि वह एक अनुशासित और समर्पित कर्मी थे।उनकी

कमी हमेशा महसूस की जाएगी।उनके परिजन सहकर्मी और पुलिस महकमा इस घड़ी में शोक व्यक्त कर रहे हैं।अंतिम विदाई देने के बाद वरीय जिला समादेष्टा अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि यह काफी दु:खद घड़ी है।फिलहाल उनके परिजन को अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रुपए का चेक दिया गया है। इसके बाद परिवार को नियमानुसार सभी लाभ दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें