फारबिसगंज: महिला रचनाकारों ने गजल-गीत की दी मनमोहन प्रस्तुतियां
साहित्यिक संस्था 'स्वर' ने किया महिला पद्य पुंज कार्यक्रम का आयोजन फारबिसगंज, एक संवाददाता। आंचलिक

साहित्यिक संस्था 'स्वर' ने किया महिला पद्य पुंज कार्यक्रम का आयोजन फारबिसगंज, एक संवाददाता। आंचलिक कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु की साहित्य संपदा सिंचित नगरी फारबिसगंज की सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला में कल एक अनोखी कड़ी जुड़ी। इसी क्रम में सरयू मिश्र मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था स्वर के अंतर्गत एक महिला पद्य पूंज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीत विशारद शंभूनाथ मिश्र ने की। इस मौके पर स्थानीय सुल्तान पोखर स्थित समाजसेवी शंभुनाथ मिश्र के निवास पर आयोजित इस गोष्ठी में कवियित्री नीलम बोथरा, प्रभा सेठिया के अलावा विशेष रूप से वीरपुर से आमंत्रित गायिका उषा ठाकुर ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर सबका मनमोह लिया।
कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि गीत और कविता की प्रस्तुति सिर्फ महिला रचनाकारों ने दी। कार्यक्रम में उपस्थित शायर हशमत सिद्दीकी ने भले ही स्वयं कुछ नहीं सुनाया पर वीरपुर से आई गायिका उषा ठाकुर ने उनकी ही गजल से अपनी प्रस्तुतियों की शुरुआत की। इसके पूर्व नीलम बोथरा और प्रभा सेठिया ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी थी। कार्यक्रम का आयोजन व व्यवस्थापन और संचालन नगर के प्रसिद्ध वास्तुविद् और व्याख्यानाकर आलोक दुगड़ ने किया। कार्यक्रम में एक और जहां रचनाकारों की रचनाओं को बहुत सराहा गया, वहीं रचनाकारों ने शंभू नाथ मिश्र को साहित्य को संरक्षण देने के प्रयास के लिए साधुवाद दिया। इस मौके पर संगीत मास्टर रूपेश झा,अमरीश राहुल,पीयूष मिश्र, रुचिर मिश्र, इंदु मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।